Episodios

  • Ep2- विश्व की सबसे पहली रानी जिसने अपने नाम से जारी किए थे सिक्के ।
    Jul 11 2024

    स्वागत है आपका नारी में जहाँ मैं लेकर आती हूँ आपके लिए इतिहास के कुछ धुंधले पन्ने जिन्हें वक्त, समाज और हम सब ने लगभग मिटा दिया है |

    आज के इस अध्याय में हम जानेंगे एक ऐसी रानी के बारे में जिनका ज़िक्र भारत के सबसे प्राचीन इतिहास में आपको मिलेगा, एक साम्राज्ञी सातवाहन वंश की रानी “नागनिका” |

    भारत की साम्राज्ञी के रूप में सिक्के पर उकेरी हुई रानी विक्टोरिया की छवि से हम सब अवगत हैं लेकिन, जब इतिहास के अनपढ़े और अनसुने पन्नो को खोला गया तब हमारी पहचान हुई प्राचीन इतिहास की उस साम्राज्ञी से जो ऐतिहासिक दृष्टि से विश्व की पहली साम्राज्ञी थी जिन्होंने अपने नाम पर सिक्का जारी किया था, वह ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया नहीं बल्कि पहली शताब्दी ईसा पूर्व के आसपास पश्चिमी भारत में सातवाहन वंश की रानी नागनिका थीं।

    See omnystudio.com/listener for privacy information.

    Más Menos
    7 m
  • Ep-1: कश्मीर की रानी दिद्दा- जिसने 35000 सेना की टुकड़ी को 45 मिनट में ही हार चखा दी |
    Jul 5 2024

    नारी एक ऐसा पॉडकास्ट है जहाँ आप भारतीय इतिहास की कुछ महिलाओं की गाथाएँ सुनेंगे जो प्रतिबंध की दीवारों को हौसलों के हथौड़े से तोड़ती है, यहाँ बात होगी उसकी जो गर्व, और आत्म सम्मान की सटीक परिभाषा देती हैं यहाँ बात होगी इतिहास के उन पन्नों की सियाही की जिसे सुनकर आप गर्व के साथ कहेंगे हाँ हम भारतीय हैं, हर शुक्रवार सुरभी आपको मुलाक़ात कराएगी एक नयी गौरवशाली इतिहास की महिला से.

    See omnystudio.com/listener for privacy information.

    Más Menos
    11 m