• क्या वास्तव में आपका पानी और आत्मा से नया जन्म हुआ है?

  • De: The New Life Mission
  • Podcast

क्या वास्तव में आपका पानी और आत्मा से नया जन्म हुआ है?

De: The New Life Mission
  • Resumen

  • इस शीर्षक का मुख्य विषय है की “पानी और आत्मा से नया जन्म पाना।” इसकी विषय पर मौलिकता है। दुसरे शब्दों में कहे तो, यह किताब हमें स्पष्ट तौर से बताती है की नया जन्म पाना क्या है और बाइबल के सख्त पालन के अनुसार पानी और आत्मा से नया जन्म कैसे पा सकते है। पानी यरदन में यीशु के बपतिस्मा का चिह्न है और बाइबल बताती है की जब यीशु ने यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले के द्वारा बपतिस्मा लिया तब हमारे सारे पाप उसके ऊपर डाले गए। यूहन्ना सारी मनुष्यजाति का प्रतिनिधि और महायाजक हारून का वंशज था। प्रायश्चित के दिन हारूनने अजाज़ेल के सिर पर हाथ रखा और इस्राएल के लोगों के सारे वार्षिक पाप उसके ऊपर डाले। वह आनेवाली अच्छी वस्तुओं का प्रतिबिम्ब है। यीशु का बपतिस्मा हाथ रखने का प्रतिक है। यरदन में यीशु ने हाथ रखने की रीति से बपतिस्मा पाया। इसलिए उसने अपने बपतिस्मा के द्वारा जगत के सारे पापों को उठा लिया और पापों का मूल्य चुकाने के लिए वह क्रूस पर चढ़ा। लेकिन ज्यादातर मसीही नहीं जानते की यीशु ने यरदन में यूहना बपतिस्मा देनेवाले से बपतिस्मा क्यों लिया। यीशु का बपतिस्मा इस किताब का मुख्य शब्द है, और पानी और आत्मा के सुसमाचार का अनिवार्य भाग है। हम केवल येशु के बपतिस्मा और उसके क्रूस पर विशवास करने के द्वारा ही नया जन्म पा सकते है।
    कॉपीराइट ⓒ 1999, 2002 द्वारा हेपज़िबा पब्लिशिंग हाउस
    Más Menos
activate_Holiday_promo_in_buybox_DT_T2
Episodios
  • 1. उद्धार पाने के लिए सबसे पहेले हमें अपने पापो को पहेचानना चाहिए (मरकुस ७:८-९, ७:२०-२३)
    Dec 8 2022

    सबसे पहले, मैं यह दर्शाना चाहता हूँ की पाप क्या है। कुछ पाप ऐसे है जो परमेश्वर ने दर्शाएँ है और कुछ पाप ऐसे है जो मनुष्यने दर्शाएँ है। ग्रीक ‘αμαρτία (hamartia)’ भाषा में पाप शब्द का अर्थ है, ‘निशान से चूकना’। दुसरे शब्दों में कहे तो, कुछ गलत करना। परमेश्वर की व्यवस्था का उल्लंघन करना पाप है। आइए देखते है की मनुष्य की नज़र में पाप क्या है।
    हम अपने मन के अनुसार पाप को पहचानते है। जब की, मनुष्य का मापदंड उसकी सामजिक पृष्ठभूमि, मानसिक स्तर, परिस्थिति और मन के मुताबिक़ बदलता रहेता है।
    इसतरह, अलग अलग व्यक्ति के अनुसार पाप की परिभाषा बदलती रहती है। एक जैसा ही कार्य हर एक व्यक्ति के खुद के मापदंड के मुताबिक़ पाप हो भी सकता है ओर नहीं भी हो सकता। इसलिए परमेश्वर ने हमें पाप के मापदंड के लिए व्यवस्था की ६१३ धाराएं दी है।

    https://www.bjnewlife.org/
    https://youtube.com/@TheNewLifeMission
    https://www.facebook.com/shin.john.35

    Más Menos
    30 m
  • 3. यदि हम नियमो के अनुसार कार्य करे, तो क्या वह हमें बचा पायेंगे? (लूका १०:२५-३०)
    Dec 8 2022

    लूका १०:२८, “यदि यह कर तो जीवित रहेगा”।
    लोग अपने गलत भ्रम में जीवन जी रहे है। ऐसा लगता है की वे ख़ास तौर पर इस में कमज़ोर है। वह काफी बुध्धिमान लगते है लेकिन आसिने से धोख़ा खा जाते है और अपने बुरे पक्षों से अनजान रहते है। हम जन्म से ही खुद के बारे में कुछ नहीं जानते फिर भी हम सब कुछ जानते है ऐसा दिखावा करते है। इंसान खुद के बारे में कुछ भी नहीं जानता, इसीलिए बाइबल बार बार कहती है की हम पापी है।

    https://www.bjnewlife.org/
    https://youtube.com/@TheNewLifeMission
    https://www.facebook.com/shin.john.35

    Más Menos
    40 m
  • 2. मनुष्य जन्म से ही पापी है (मरकुस ७:२०-२३)
    Dec 8 2022

    सबसे पहले, मैं आपको एक प्रश्न पूछना चाहता हूं। आप खुद को किस रीति से देखते है? क्या आप सोचत है की आप अच्छे या बुरे है? आप क्या सोचते है?
    सभी लोग अपनें भ्रम में जी रहा है। आप जितना सोचते है उतने बुरे नहीं है, ओर जितना सोचते है उतने अच्छे भी नहीं है।
    तो फिर विश्वास का अच्छा जीवन कौन जी सकता है? क्या वह व्यक्ति जो अपने आप को बहुत ही अच्छा मानती है? या फिर वो व्यक्ति जो अपने आप को बुरा मानता है?

    https://www.bjnewlife.org/
    https://youtube.com/@TheNewLifeMission
    https://www.facebook.com/shin.john.35

    Más Menos
    21 m

Lo que los oyentes dicen sobre क्या वास्तव में आपका पानी और आत्मा से नया जन्म हुआ है?

Calificaciones medias de los clientes

Reseñas - Selecciona las pestañas a continuación para cambiar el origen de las reseñas.